Shukra Nakshatra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख-समृद्धि, धन-वैभव, मान-सम्मान, प्रेम, आकर्षण का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में जरा सा बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर काफी अधिक पड़ सकता है। दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन पर अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय शुक्र पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में विराजमान है। लेकिन आने वाली 29 नवंबर को वह नक्षत्र परिवर्तन करके उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शुक्र के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 29 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 11 दिसंबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 21वां नक्षत्र है। इस नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव है।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का सूर्य के नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। आपको अपने आस-पास के लोगों का पूरा सहयोग मिल सकता है। इसके साथ ही वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। लोगों के साथ अच्छा तालमेल बैठ सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपको सफलता हासिल हो सकती है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। सुख-शांति की प्राप्ति हो सकती है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आपको कोई बड़ा पुरस्कार मिल सकता है। इसके साथ ही परिवार में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। परिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। इसके साथ ही लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। कमाई के नए स्त्रोत खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन राशि

शुक्र का सूर्य के नक्षत्र में जाने से मीन राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातक आत्म मंथन करेंगे, जिससे इस राशि के जातक खुद पर थोड़ा ध्यान देंगे और कुछ बदलाव करेंगे। इसके साथ ही आपको नौकरी में अपार सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इसके साथ ही आप अपने काम में सौ प्रतिशत देंगे, जिससे आपको खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। जीवन में सुकून और शांति रहेगी।

दिसंबर माह में शुक्र कुंभ राशि में भी प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में नए साल 2025 में इन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इस लिस्ट में आपकी राशि है कि नहीं

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024