Shukra Gochar 2024: दैत्य गुरु शुक्र नवग्रह में से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शुक्र को धन-वैभव, विलासिता, आकर्षण, प्रेम, वासना आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय शुक्र अपनी नीच राशि कन्या राशि में विराजमान है। इतना ही नहीं शुक्र नीच के होने के साथ अस्त अवस्था में मौजूद है और केतु के साथ कन्या राशि में है। इसके अलावा राहु और मंगल की दृष्टि पड़ रही थी। ऐसे में शुक्र का शुभ प्रभाव किसी राशि में नहीं पड़ रहा था। जिससे हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी समस्या आ रही है। लेकिन 18 सितंबर को शुक्र राशि परिवर्तन करके अपनी मूल त्रिकोण राशि यानी तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के तुला राशि में आने से कुछ राशि के जातकों विशेष लाभ मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के साथ हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। आइए जानते हैं शुक्र के अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला में आने से किन राशियों की .चमक सकती है किस्मत…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि में शुक्र सप्तम भाव में रहने वाले हैं। इस राशि में मालव्य और काम नामक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र से खूब सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इसके साथ ही पत्नी या फिर किसी स्त्री सहकर्मी की मदद से आपको काफी लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में विशेष लाभ मिल सकता है। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही पदोन्नति के साथ धन लाभ के खूब योग बन रहे हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। भविष्य के लिए धन संचित करने में भी कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें।

वृषभ राशि (Vrishabh Zodiac)

इस राशि में शुक्र छठे भाव में प्रवेश करने वाले हैं। छठे भाव में शुक्र फल अच्छा नहीं देता है। लेकिन अस्त्र नामक राजयोग बनने से इस राशि के जातकों को भी शुक्र अच्छे फल प्रदान करेंगे। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत तक फल मिलेगा। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। कर्ज से छुटकारा मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही अपनी इम्यूनिटी का थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। कई तरह के रोग-चोट आदि से भी छुटकारा मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

कर्क राशि में शुक्र चतुर्थ और एकादश भाव का स्वामी है और चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि में मालव्य नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे मे इस राशि के जातकों को घर, भूमि, वाहन खरीदने की अच्छा पूरा हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सुख-समृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही जीवन में सुकून बना रहेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापार में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। जीवन में सफलता ही सफलता हासिल हो सकती है। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। आप अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकते है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024