Malavya Rajyog In Tula: दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं और उनके राशि परिवर्तन का असर देखने को मिलने वाला है। बता दें कि 18 सितंबर को शुक्र अपनी राशि तुला में प्रवेश करेंगे। स्वराशि में आते ही शुक्र मालव्य नामक राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग के बनने से कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। करियर और बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं मालव्य राजयोग बनने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

शुक्र इस राशि के सातवें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में मालव्य राजयोग का निर्माण इसी भाव में होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को व्यापार और नौकरी में विशेष लाभ मिलने वाला है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपके काम की प्रशंसा होगी। इसके साथ ही प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को भी सफलता मिल सकती है। ऑफिस में लंबे समय से चले आ रहे वाद-विवाद में थोड़ी आग भड़क सकती है। इसलिए खुद को बचाकर चले, तो आपके करियर के लिए अच्छा होगा। व्यापार करने वाले जातकों को भी विशेष लाभ मिल सकता है। कोई नई बिजनेस डील साइन हो सकती है। ऐसे में आपको अधिक धन लाभ हो सकता है। वाहन, पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही स्वास्थ्य का पूरा साथ मिलेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। शुक्र के अपनी ही राशि में होने से वह कई गुना अधिक बलशाली हो जाते हैं। ऐसे में तुला राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। पैसों की जिस तंगी का सामना लंबे समय से करना पड़ रहा था। अब उससे छुटकारा मिलेगा। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। करियर के क्षेत्र में भी अपार सफलता के साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। अगर कहीं निवेश करना चाह रहे हैं, तो कर सकते हैं। आने वाले समय में इससे आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा। दांपत्य जीवन और लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि में शुक्र ग्यारहवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में मालव्य राजयोग इस राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपको अपार धन लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस की बात करें, तो आपके द्वारा की गई मेहनत का फल अब आपको मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट हो सकते हैं। ऐसे में आपको पदोन्नति के साथ सैलरी में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है। नए दोस्तों बन सकते हैं। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024