Venus Transit In Taurus:  ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। साथ ही गोचर किसी के लिए शुभ साबित होता है तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बता दें कि वैभव, धन, विलासता, भौतिक सुख और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृष में मई की शुरुआत में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको शुक्र के गोचर से करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपके पद, आय में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी। इस कारण से समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर कन्या राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। वहीं पकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको करियर में आगे बढ़ने के लिए भरपूर नए अवसर मिलेंगे। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। वहीं यह समय छात्रों के लिए शुभ रहेगा। इस समय उनको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपाको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं आप अगर मनचाही नौकरी की तलाश में थे, तो आपका यह इंतजार खत्म होने वाला है और आपको शनि गोचर का लाभ मिलेगा। साथ ही यह समय व्यापारियों को भी लाभकारी रहेगा। इस समय उनको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। वहीं इस दौरान आपके पिता के साथ संबंध और मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024