Shukra Gochar in Leo: शुक्र ग्रह को ज्योतिष में दैत्य गुरु की उपाधि दी गई है। साथ ही शुक्र ग्रह को धन, वैभव, वैवाहिक सुख, ऐश्वर्य और भौतिक सुख का कारक माना जाता है। इसलिए शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 31 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। धन में वृद्धि और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आफके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेग। इस दौरान आपकी समाज के बड़े और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपको लाभ करवा सकते हैं। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। वहीं जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं आपकी बुद्धि का विकास होगा और अपने लक्ष्यों को लेकर पूरी तरह फोक्स्ड भी रहेंगे। वहीं आपको अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और आनंद में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस दौरान प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं कार्य-व्यापार में आपको अपार सफलता मिलेगी और आमदनी में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिलेगी, जिससे आपके बैंक बैलेंस में अच्छी बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा और संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024