Venus Transit In Vrishchik: सुख-संपदा के कारक शुक्र को नवग्रह में से काफी खास माना जाता है। दैत्यों के गुरु होने के साथ-साथ इन्हें सुख-समृद्धि, धन-वैभव, मान-सम्मान, आकर्षण, प्रेम आदि का कारक माना जाता है। शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि अक्टूबर माह में शुक्र राशि परिवर्तन करते वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र के मंगल की राशि में आने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं शुक्र के वृश्चिक राशि में आने से किन राशि के जातकों को मिल सकता है सबसे अधिक लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 13 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 7 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि में शुक्र दसवें और तीसरे भाव के स्वामी है और चौथे भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही करियर की बात करें, तो कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में एक नया पड़ाव आ सकता है। व्यापार में भी अच्छा खासा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही इस अवधि में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो कर सकते हैं, क्योंकि आपको अच्छा खासा रिटर्न मिल सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। शुक्र के कारण कोई बड़ी बीमारी होने के योग नहीं नजर आ रहे हैं। इसके अलावा लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में शुक्र दूसरे और नौवें भाव के स्वामी है और वह वृश्चिक राशि में प्रवेश करके इस राशि के तीसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। विदेश में नौकरी करने के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने लक्ष्यों को पाने में कामयाब हो सकते हैं। व्यापार की बात करें, तो आपको खूब लाभ मिल सकता है। इस अवधि में आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी जा सकती है। कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।