Venus Transit In Dhanu 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को वैभव, धन, ऐश्वर्य, भौतिक सुख, कामुकता, लग्जरी और विलासता का कारक माना जाता है। साथ ही शुक्र ग्रह वृष और तुला राशि के स्वामी हैं। वहीं शुक्र ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में 1 महीने में गोचर करते हैं। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 24 घंटे बाद धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैंं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इनको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके कार्य करने की शैली सुधरेगी। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं शुक्र की कृपा से आपको हर प्रकार के सुख की प्राप्ति होगी और आपके जीवन में सब कुछ अच्छा होगा। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
धन के दाता शुक्र ग्रह का गोचर आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही अगर आप कारोबारी हैं तो आपके व्यवसाय में मुनाफा बढ़ेगा और इस वक्त धन के निवेश से बेहतर रिटर्न मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। वहीं अगर आप छात्र हैं तो आपको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का धनु राशि में प्रवेश लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आप इस समय वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं आपको व्यवसाय में अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।