Shukra Gochar 2024: धन, ऐश्वर्य के दाता शुक्र को नवग्रह में काफी अधिक महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं और जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। दैत्यों के गुरु माने जाने वाले शुक्र करीब 26 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं और इसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर देखने को मिल जाता है। शुक्र को धन-ऐश्वर्य, मान-सम्मान, सुख-समृद्धि, प्रेम, आकर्षण आदि का कारक माना जाता है। बता दें कि इस समय शुक्र गुरु की राशि धनु में विराजमान है। इसके साथ ही अगले माह की शुरुआत में ही शुक्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को करियर, बिजनेस, आर्थिक स्थिति पर अच्छा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं शुक्र के मकर राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 2 दिसंबर को सुबह 12 बजकर 5 मिनट को मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 28 दिसंबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर करना अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि में शुक्र बारहवें भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही काम के सिलसिले में विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव काफी अधिक होने वाला है। ऐसे में आप कई धार्मिक यात्राएं भी कर सकते हैँ। करियर और बिजनेस में खूब लाभ मिलने वाला है। आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि होगी, जिससे आप कोई अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि में शुक्र पहले भाव में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। जीवन में कई तरह की खुशियों की दस्तक हो सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो अपने मेहनत और लगन के बल में आप पदोन्नति के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी पा सकते हैं। व्यापार में भी आप अपनी रणनीतियों के हिसाब से काफी लाभ कमा सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। ऐसे में आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। दांपत्य जीवन अच्छा जाने वाली है। आप एक-दूसरे का सम्मान करेंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहने वाला है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का मकर राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शुक्र पांचवे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही लंबे समय से जिस काम में आप खूब मेहनत कर रहे थे अब उसमें आपको सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी में भी बेहतरीन अवसर मिलने वाला है। इसके साथ ही खूब धन लाभ होंगे। व्यापार के क्षेत्र में खूब मुनाफा कमाएंगे। सट्टेबाजी के द्वारा धन कमाने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।