Shukra Gochar In Leo: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सबसे मजबूत ग्रहों में से एक माना जाता है। अगर कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत है, तो व्यक्ति को मान-सम्मान, धन-संपदा, अच्छा स्वास्थ्य, मजबूत दिमाग के साथ लव लाइफ और दांपत्य जीवन अच्छा जाता है। वहीं, खराब होने पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय शुक्र कर्क राशि में विराजमान है। वहीं, जुलाई के अंत में यानी 31 तारीख को को दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर शुक्र सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं शुक्र के सिंह राशि में जाने से किन राशियों की चमकेगी किस्मत…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी शुक्र है और वह सिंह राशि में प्रवेश करके इस राशि के पांचवें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को पारिवारिक समस्याओं से निजात मिलेगी। लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही करियर की बात करें, तो काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। ऐसे में आपको लाभ मिलेगा। व्यापार भी अच्छा रहने वाला है। आपको अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में भी खूब धन लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही आप खूब पैसा कमाएंगे। रिश्तों की बात करें, तो जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के पंचम और बारहवें भाव के स्वामी शुक्र है और वह तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिलने वाला है। करियर के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। काम में अभी व्यस्त रहेंगे। इसके साथ ही पदोन्नति या फिर अप्रैज़ल मिल सकता है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते है। दांपत्य जीवन अच्छा जाने वाला है। इसके साथ ही रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के तीसरे और दसवें भाव के स्वामी शुक्र है और वह लग्न भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिलने वाला है। आप अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही नौकरी को लेकर कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में भी मुनाफा के योग बन रहे हैं। अपते प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ सब कुछ अच्छा रहने वाला है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।