Shukra Gochar In Leo: दैत्यों के गुरु शुक्र को सुख-समृद्धि, धन-संपदा, प्रेम,आकर्षण का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र के राशि परिवर्तन करने पर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर काफी असर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र करीब 26 दिन के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय वह कर्क राशि में मौजूद है। जहां बुध के साथ लक्ष्मी नारायण योग और सूर्य के साथ शुक्रादित्य योग बना रहे हैं। इसके साथ ही जुलाई के अंत में सूर्य की राशि सिंह राशि में प्रवेश करने वाले है। सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करने से हर राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक या फिर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं शुक्र के सिंह राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह 31 जुलाई 2024 को दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र का सिंह राशि में जाना काफी लाभकारी होगा। जहां सूर्य  नवग्रहों का राजा, मान-सम्मान, पद और नेतृत्व का कारक माना जाता है, तो वहीं शुक् कोर धन, प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, वैभव आदि का कारक माना जाता है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में शुक्र चतुर्थ और एकादश भाव के स्वामी है और वह सिंह राशि में प्रवेश करके दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का ये गोचर अनुकूल साबित होगा। इस राशि के जातकों को अपार धन-संपदा की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही अच्छी कमाई के योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको हर काम में सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही पदोन्नति मिलने के पूरे योग है। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों के प्रोत्साहन से आपको काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप अधिक कामयाब होने के साथ खूब मुनाफा कमा पाएंगे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।  रिश्तों की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ आपका अच्छा संबंध बने रहेंगे। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। स्वास्थ्य की बाद करें,तो लंबे समय से चली आ रही समस्या अब समाप्त हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। इस राशि के दसवें और तीसरे भाव के स्वामी शुक्र है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। गुरु, पिता के सहयोग से अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। आपके काम की सराहना की जाएगीथ। इसके साथ ही जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति की करें, तो धन लाभ काफी मिलने वाला है। कमाई के नए स्रोत भी खुलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जातकों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। इसके साथ ही लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। अवविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि में कुंभ चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी है और सिंह राशि में प्रवेश करके सप्तम भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को लव लाइफ में थोड़ा सा ध्यान देना होगा। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा पाने के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही  भविष्य के लिए धन संचित करने में भी कामयाब हो सकते हैं। व्यापार में काफी लाभ मिलने वाला है। आपके द्वारा किए निवेश से इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।