Shukra Gochar In Leo: दैत्यों के गुरु शुक्र को धन-वैभव,विलासिता, सुख-समृद्धि, आकर्षण और प्रेम का कारक माना जाता है। शुक्र करीब 26 दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस समय शुक्र कर्क राशि में विराजमान है। वहीं जुलाई के अंत में यानी 31 तारीख को वह सूर्य की राशि सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य की राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को कई गुना अधिक लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शुक्र के सिंह राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र 31 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के इस राशि में आने से कुछ राशि के जातकों के स्वभाव में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि भी हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में शुक्र पंचम और बारहवें भाव के स्वामी है और सिंह राशि में प्रवेश करके इस राशि के तीसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को जीवन में खुशियां आने वाली है। करियर के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही सहकर्मियों और उच्च अधिकारी से आपको काफी सम्मान मिल सकता है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा। सहकर्मियों के साथ चली आ रही गलतफहमी भी दूर हो सकती है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। वैवाहिक जीवन में भी अच्छा रहेगा। व्यापार की बार करें, तो काफी मुनाफा कमा सकते हैं। शेयर मार्केट से भी लाभ कमा सकते है। कमाई के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं। आउटसोर्सिंग से अच्छी कमाई हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में शुक्र चतुर्थ और एकादश भाव के स्वामी है और सिंह राशि में प्रवेश करके दूसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के परिवार का विकास अच्छे से होगा। अच्छी कमाई के संकेत मिल रहे हैं। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी। इसके साथ ही पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन मिल सकता है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलेगा। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में आप लकी साबित हो सकते हैं। आप खूब लाभ कमाने में कामयाब होंगे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। रिश्तों की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेहा। आप पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बीताएंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य की राशि में शुक्र पहले यानी लग्न भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातक अपने हर एक लक्ष्य को पाने में कारगर हो सकते हैं। ई नौकरी तलाश रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही काम के सिलसिले से कई यात्राएं कर सकते हैं। इससे भी आपको लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। व्यापार में भी अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही आप खूब मुनाफा कमाएंगे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। आप अधिक धन कमाने में कामयाब हो सकते हैं। कमाई के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता देखने के मिलेगी। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।