Shukra Gochar 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह असर जरूर पड़ता है। धन-वैभव, सुख-समृद्धि, आकर्षण, प्रेम का कारक माने जा रहे हैं शुक्र हर 26 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि इस समय शुक्र शनि की राशि मकर में विराजमान है। वहीं साल के अंत में शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र के शनि की राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शुक्र के कुंभ राशि में जाने से किन राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें…

वैदिक पंचांग के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र 28 दिसंबर को रात 11 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 28 जनवरी 2025 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। शुक्र के कुंभ राशि में जाने के बाद इस राशि के छठे भाव में रहने वाले हैं। ये भाव शत्रु, स्वास्थ्य, प्रतियोगिता आदि का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में इस राशि के जातकों का गुरु या फिर पिता के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। इससे मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। शुक्र के कुंभ राशि में जाने से इस राशि के जातकों के सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बेकार के खर्चों से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में कर्ज तक लेने की नौबत आ सकती है। बैंक-बैलेंस खाली हो सकता है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकता है। लव लाइफ में भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। आपके रिश्ते में एक्स्ट्रा मैरियटल अफेयर की वजह से दरार आ सकती है। ऐसे में आपका रिश्ता भी टूट सकता है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

शुक्र का कुंभ राशि में जाना मीन राशि के जातकों के लिए भी मुश्किल भरा हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह की समस्या बनी रह सकती है। शुक्र देव की ये उच्च राशि मानी जाती है। ऐसे में ये बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। आमतौर पर शुक्र का मीन राशि में आना शुभ माना जाता है। लेकिन गुरु के साथ शुक्र का शत्रुता का भाव आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में कई तरह की समस्याओं का जन्म हो सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ ही सेहत को लेकर बेवजह खर्च से परेशान हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

शुक्र के कुंभ राशि में जाने से इस राशि के जातकों के जीवन में मिला-जुला परिणाम पड़ने वाला है। इस राशि में शुक्र आठवें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे में बेकार के खर्च से परेशान हो सकती है। आठवें भाव में शुक्र के होने से धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शुक्र के गोचर से इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बात य़े हैं कि आर्थिक स्थिति एक समय के बाद सही हो सकती है। किसी साथी के मिलकर निवेश करेंगे, तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर बन सकते हैं।

दिसंबर के अंत में कर्मफलदाता शनि नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन करने का असर कुछ राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। आइए जानते हैं शनि के पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।