Venus Gochar In Kanya: दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ता है। शुक्र को धन-वैभव, आकर्षण, प्रेम आदि का कारक माना जाता है। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर असर देखने को मिलता है। ऐसे ही 25 अगस्त को सुबह 1 बजकर 24 मिनट पर शुक्र अपनी नीच राशि कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में 18 सितंबर 2024 तक रहेंगे। शुक्र के नीच राशि में जाने से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शुक्र के नीच राशि में जाने से किन राशियों की किस्मत चमक सकती है…

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि में शुक्र पांचवें भाव में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अपार सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उनके काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही जीवन में अनेकों खुशियां आने वाली है। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही संतान की इच्छा रहने वाले जातकों को भी खुशखबरी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अपार सफलता के साथ अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही बौद्धिक क्षमता के स्तर में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप अपने रचनात्मक कार्यों को करने में सफल हो सकते है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के बारहवें भाव में शुक्र विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे हर क्षेत्र में आप सफल हो सकते हैं। भोग-विलासिता में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। शुक्र के कन्या राशि में आने से इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से रिश्तों में चली आ रही खटास पूरी हो सकती है। बिजनेस में वृद्धि के पूरे योग्य मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के चांसेस बन रहे हैं। उच्च शिक्षा के भी चांसेस बन रहे हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के भाग्य के भाव यानी नौवें भाव में शुक्र विराजमान रहेंगे। आपकी हर एक इच्छा पूरी हो सकती है। भविष्य को लेकर आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इसके साथ ही आप वाहन, संपत्ति, ज्वैलरी आदि खरीद सकते हैं। नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। सरकारी अधिकारियों से आपके अच्छे संबंध स्थापित होंगे। इसके साथ ही समाज में मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। मकर राशि के जातकों को परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। ऐसे में आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024