Shukra Gochar 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र का नवग्रह में काफी अधिक महत्व है। शुक्र को धन-वैभव, ऐश्वर्य, प्रेम, आकर्षण, सुख-संपदा और मान-सम्मान के कारक माने जाते हैं। ऐसे में शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र करीब 26 दिन में राशि परिवर्तन कर लेते हैं। ऐसे ही आने वाली 7 तारीख को शुक्र धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र के गुरु की राशि में आने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 7 नवंबर 2024 को सुबह 3 बजकर 39 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में 2 दिसंबर तक रहेंगे।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का धनु राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शुक्र नौवें यानी भाग्य भाव में प्रवेश करने वाले है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार और मित्रों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही उनके साथ कहीं जाने का प्लान बना सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। आपके काम की सराहना की जाएगी। विदेश में व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में शुक्र चौथे भाव में गोचर होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर भी शुक्र देव की विशेष कृपा हो सकती है। सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में आपको खूब लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। धन कमाने की क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही भविष्य के लिए बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। मधुर संबंध स्थापित होंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि में शुक्र बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव हो सकता है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इसके साथ ही विदेश में नौकरी करने का भी सपना पूरा हो सकता है। आप अपने काम से संतुष्ट नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही आपके कई उद्देश्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। लेकिन थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लेकिन बेकार की लापरवाही करने से बचें, इससे आपको धन हानि हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।