Venus Transit In Dhanu: साल 2024 की शुरुआत में कई ग्रहों की चाल में परिवर्तन होगा, जिसमें धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह का नाम भी शामिल है। आपको बता दें शुक्र ग्रह जनवरी की शुरुआत में धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिस पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। ऐसे में शुक्र ग्रह का गुरु की राशि में प्रवेश बेहद अहम माना जा रहा है। साथ ही इस गोचर से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इस दौरान आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिससे आपको लाभ होगा। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही आपके लिए आय बढ़ाने के नए साधन विकसित होंगे। आपको अपना काम धंधा आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
शुक्र ग्रह का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आपको हर कार्य में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं व्यापारी वर्ग को इस समय उधार धन मिल सकता है। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से सप्तम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आप पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। जो शुभ रहेगी।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन करियर और कारोबार के लिहाज से फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दशम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। जो व्यापारी वर्ग हैं, उनको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे लाभ होने के आसार हैं। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। वहीं परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा और आपके धन में वृद्धि होगी।