Shukra Transit In Taurus: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। साथ ही गोचर किसी के लिए लाभप्रद सिद्ध होता है तो किसी के लिए हानिकारक। आपको बता दें कि लग्जरी, धन, विलासता, भौतिक सुख और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृष में मई की शुरुआत में गोचर करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको शुक्र के गोचर से आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही आय में इजाफा होगा। वहीं इस समय आपको रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति आदि का भी सुख मिल सकता है। वहीं इस अवधि में नौकरीपेशा जातको को पद प्रतिष्ठा आदि का भी लाभ मिलेगा। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। साथ ही व्यापारियों को उधार धन वापस मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शुक्र ग्रह का गोचर कर्क राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आप लोगों की राशि से इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं आपका पारिवारिक जीवन भी पहले के मुकाबले काफी अच्छा रहेगा। साथ ही आपका समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा। साथ ही आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आपको पुराने निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं यदि आप कोई वाहन या संपत्ति खरीदने का सपना देख रहे थे तो वह इस अवधि में पूरा हो सकता है। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।