Shukra Nakshatra Gochar 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र को सुख-समृद्धि, धन-वैभव, विलासिता, आकर्षण और प्रेम का कारक माना जाता है। वह एक निश्चित अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करते है। जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। शुक्र राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी कर देते है। जिसका असर भी 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय शुक्र हस्त नक्षत्र में विराजमान है। लेकिन 13 सितंबर को वो नक्षत्र परिवर्तन करके चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है। आइए जानते हैं शुक्र के चित्रा नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 सितंबर को सुबह 3 बजे शुक्र चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और इस नक्षत्र में 24 सितंबर तक रहेंगे। बता दें कि चित्रा 27 नक्षत्रों में से 14वां नक्षत्र है और इस नक्षत्र के स्वामी मंगल देव है और राशि कन्या है। बता दें कि इस समय शुक्र कन्या राशि में ही विराजमान है। ऐसे में शुक्र का प्रभाव काफी अधिक बढ़ जाता है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
शुक्र के चित्रा नक्षत्र में जाने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही परिवार और दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ मिलने वाला है। आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। इसके साथ ही सरकारी नौकरी के लिए जो जातक इंटरव्यू या फिर परीक्षा दे रहे ,तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। उच्च शिक्षा के लिए ये समय अच्छा साबित हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपकी लव लाइफ में खुशहाली आएगी। सिंगल को सच्चा प्यार भी मिल सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
चित्रा नक्षत्र की राशि कन्या राशि है। इसके साथ ही शुक्र भी इसी राशि में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र से सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही व्यापारियों को भी काफी लाभ मिलने वाला है। आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। जो जातक नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, वो इस अवधि में कर लें। इससे उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का चित्रा नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। आपको आपकी मेहनत के अनुसार फल मिल सकता है। ऐसे में जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। लव मैरिज करने वाले जातकों को भी लाभ मिल सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी होने के योग बन रहे हैं।
डिसक्लेमर– इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।