Venus Transit In Capricorn: धन-ऐश्वर्य, प्रेम, रोमांस के प्रतीक शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन करने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ता है। जीवन में भौतिक सुखों की वृद्धि होती है इसके साथ ही वैवाहिक और लव लाइफ अच्छी रहती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन-वैभव के दाता शुक्र 12 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पर वह 6 मार्च 2024 तक रहने वाले हैं। सामान्य रूप से ये गोचर मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं शुक्र के मकर राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में शुक्र दशम भाव में विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही आपके काम की तारीफ मिलेगी। वरिष्ठ लोगों के सहयोग से आप अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही बिजनेस की बात करें, तो कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। इसके साथ ही बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। वाहन, नया घर, ज्वेलरी आदि खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। माता-पिता के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में शुक्र का गोचर सातवें भाव में हो रहा है। ये भाव विवाह से संबंधित होता है। इसलिए इस राशि के जातकों की लव लाइफ के साथ दांपत्य जीवन काफी अच्छा रहने वाला है। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। इसके साथ ही सामाजिक गतिविधियों में आप अधिक अग्रसर होंगे। साझेदारी में किए गए काम में आपको अपार सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में भी लाभ मिलने के आसार है। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से खूब लाभ मिलेगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि में शुक्र लग्न भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लव लाइफ की बात करें, तो एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बीतेगाएं। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रहे रिश्ते में खटास खत्म होगी। इसके साथ ही पार्टनर के सहयोग से आप कई कामों में सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही परिवारिक समस्याओं से निजात मिलेगी और सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।