Venus Transit In Cancer: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख और वैभव-ऐश्वर्य का दाता माना जाता है। साथ ही आपको बता दें कि दैत्य गुरु शुक्र करीब 1 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शुक्र ग्रह जुलाई में कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि में ही गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही धन प्राप्ति के नए नए रास्ते मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और अटके हुए सभी काम इस अवधि में पूरे हो जाएंगे। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिलने के योग हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिलेगी। साथ ही नौकरी से जुड़े जातकों की सैलरी में इजाफा होगा और व्यापारियों को को अच्छा धन लाभ होगा। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही मान प्रतिष्ठा व यश में अच्छी वृद्धि होगी। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही धन प्राप्ति के नए नए रास्ते मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और अटके हुए सभी काम इस अवधि में पूरे हो जाएंगे। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं नौकरी पेशा जातकों को अच्छे लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है और आप अपना एक नया मुकाम हासिल करेंगे। साथ ही इस दौरान व्यापारियों को अटका हुआ धन प्राप्त होगा।