Malavya Rajyog 2024: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में शुभ या फिर अशुभ पड़ता है। ऐसे में ग्रह की स्थिति में बदलाव के कारण कई तरह के राजयोगों का निर्माण होता है। ऐसे ही नए साल में पंचमहापुरुष राजयोगों में एक का निर्माण हो रहा है जिसे मालव्य राजयोग कहा जाता है। मालव्य योग को काफी शुभ योगों में से एक माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नए साल में इस राजयोग के बनने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। आइए जानते हैं मालव्य राजयोग बनने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नए साल 2024 में शुक्र 31 मार्च को शाम 4 बजकर 54 मिनट पर अपनी उच्च राशि मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे मालव्य राजयोग बन रहा है। इसके अलावा शुक्र जब 19 मई को वृषभ राशि और 18 सितंबर को स्वराशि तुला राशि में प्रवेश करेंगे, तो इस योग का निर्माण हो रहा है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मालव्य राजयोग बनने से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। साल 2024 में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। कार्यस्थल में आपके काम की तारीफ हो सकती है। इसके साथ ही बॉस और सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। उनकी सलाह से आप बिजनेस संबंधी कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां ही खुशियां आएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी की तलाश इस साल पूरी हो सकती है। ऐसे में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। छात्रों का उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए नया साल काफी अच्छा जाने वाला है। शुक्र के अपनी राशि में आने से मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ ही लाभ मिल सकता है। करियर में आपको पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। नई नौकरी के अवसर मिल सकता है। पदोन्नति के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। बैंक बैलेंस बढ़ने के साथ बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। शत्रुओं के ऊपर आप हावी रह सकते हैं। काम या फिर दोस्तों के साथ किसी यात्रा में जा सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि के साथ पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए भी मालव्य राजयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार के साथ लंबे समय से चला रहा विवाह समाप्त हो सकता है। रिश्तों में आई दरार खत्म हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी नया साल काफी अच्छा साबित हो सकता है। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपके काम को देखते हुए तरक्की भी हो सकती है। निवेश करने से भी लाभ मिल सकता है। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां ही खुशियां आएगी। अध्यात्म की ओर आपका थोड़ा झुकाव होगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024