Venus Transit In Dhanu: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को दैत्यों का गुरु माना जाता है। साथ ही शुक्र ग्रह वैभव, ऐश्वर्य, धन, भौतिक सुख, विलासता और वैवाहिक सुख के कारक माने गए हैं। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह की चाल में परिवर्तन होता है। तो इन सेक्टरों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि अक्टूबर में शुक्र ग्रह धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को धन, पद और वैभव की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही अगर आप कारोबारी हैं तो कारोबार में आपकी कोई बड़ी डील होने से आपको बिजनस को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही आपको कोई बड़ा निवेशक भी मिल सकता है। वहीं इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। जो शुभ साबित होंगी। वहीं इस दौरान आप कोई धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को शुभफलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस समय आर्थिक मामलों में आपको उम्मीद से बढ़कर लाभ होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, संसाधनों में भी वृद्धि की संभावना बनेगी। साथ ही निवेश से लाभ होगा। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। साथ ही संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह शुक्र ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही आपको वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों से निजात मिल सकती है। वहीं इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस दौरान आपको वित्त और निवेश के मामलों में लाभ मिलेगा। वहीं जो लोग पार्टनरशिप का व्यापार करते हैं उनको लाभ हो सकता है।