Venus Transit In Dhanu: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को वैभव, ऐश्वर्य, धन, भौतिक सुख, विलासता और वैवाहिक सुख के कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 7 नवंबर को धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इस अवधि में आपको पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। साथ ही साथ ही आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की भी संभावनाएं हैं। आपको अपने दोस्तों से पूरा सहयोग और सहायता मिलेगी। आपकी पर्सनल लाइफ भी इस अवधि में काफी अच्छी रहेगी। वहीं इस दौरान जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं इस दौरान आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा।
मेष राशि (Aries Zodiac)
शुक्र ग्रह का गोचर धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मक का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपके अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वहीं अपनी सोच को सकारात्मक रखने की कोशिश करें तभी आपको सफलता मिलेगी। हालांकि, व्यापारियों को इस दौरान काफी अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस हो सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपको धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। आप इस अवधि में ज्यादा धन की बचत भी कर सकेंगे। साथ ही आपको इस दौरान सुख सुविधाओं में वृद्धि मिलेगी। वहीं व्यापारियों को भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। आपके अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते अनुकूल बने रहेंगे।