Venus Transit In Dhanu: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को वैभव, ऐश्वर्य, धन, भौतिक सुख, विलासता और वैवाहिक सुख का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि साल की शुरुआत में शुक्र ग्रह धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को धन, पद और वैभव की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपके रुके हुए कार्य इस अवधि में बनेंगे। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपने जीवन में पिता और गुरु से भरपूर सहयोग मिलेगा। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
शुक्र ग्रह का गोचर आप लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही सुख- समृद्धि में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की भी प्राप्ति होगी। साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। आप प्रफेशनल लाइफ में तरक्की हासिल करेंगे। वहीं अगर आप कारोबार हैं, तो भी आपको अच्छा धनलाभ होगा। वहीं इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति का लाभ होगा। साथ ही इस समय आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही कार्यकरने की शैली भी अच्छी होगी। वहीं इस समय आपको मान-सम्मान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। वहीं अविवाहित लोगों के शादी के योग बन सकते हैं। आपको करियर में उन्नति हासिल होगी। आप इस वक्त धन की अच्छी बचत कर पाने में सफल होंगे। साथ ही शुक्र ग्रह की दृष्टि आपकी राशि से सप्तम भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं इस साल जो छात्र सरकारी नौकरी पाने के लिए परीक्षा दे रहे हैं उन्हें सफलता प्राप्त होगी।