Navpancham Rajyog 2024: ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह में से एक शुक्र को सुख-संपदा, धन-वैभव, प्रेम-आकर्षण आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। वहीं दूसरी ओर अरुण जिसे यूरेनस कहते हैं। जो काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। ये सौरमंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। ऐसे में इसकी स्थिति पर बदलाव का असर भी 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ा है। बता दें कि इस समय अरुण वृषभ राशि में विराजमान है। ऐसे में वह शुक्र के साथ नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस राजयोग के बनने से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो ग्रह एक दूसरे से 120 डिग्री पर अर्थात पांचवें व नवें स्थान पर समान अंश में हो, तो नवपंचम योग का निर्माण होता है। यह अति शुभ माना जाता है। 2 दिसंबर की बात करें, तो इस दिन रात 8 बजकर 10 मिनट पर दैत्यों के गुरु शुक्र और अरुण एक-दूसरे से 120 डिग्री पर रहेंगे। ऐसे में नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र और अरुण का नवपंचम योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति मिलने के चांसेस बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र में प्रमोशन के साथ इंसेंटिव मिलने की काफी संभावना है। इससे आप काफी संतुष्ट नजर आ रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपके द्वारा बनाई गई रणनीति कारगर साबित हो सकती है। इससे आपको खूब मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी जाने वाली है। ट्रेंड के माध्यम से काफी पैसा कमा सकते हैं। इसके साथ ही धन की बचत होगी।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र और अरुण ग्रह काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। इसके साथ ही आप धार्मिक यात्राओं पर जा सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। लव लाइफ की बात करें, तो बेकार का गुस्सा करने से बचें।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातक काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। नौकरी के कई नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आप खुश और संतुष्ट नजर आ सकते हैं। व्यापार में भी लाभ मिलेगा। बेकार के खर्च से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। लव लाइफ अच्छी जा सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

नए साल 2025 में कई दुर्लभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जिससे किसी न किसी राशि के जातकों को बंपर लाभ मिलने वाला है। ऐसे ही कर्मफलदाता शनि नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे नए साल में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024