Guru Shukra Gochar 2024 Parivartan Rajyog: दैत्यों के गुरु शुक्र के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ती है। बता दें कि शुक्र करीब 26 दिनों के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि नवंबर माह में दैत्यों के गुरु शुक्र धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं। गुरु की राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। लेकिन यहां पर एक और अवस्था का निर्माण हो रहा है। दरअसल, शुक्र और गुरु एक दूसरे की राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में परिवर्तन नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग में दोनों ग्रह एक दूसरे के घर को और अधिक मजबूत बनाते हैं। आइए जानते हैं परिवर्तन योग बनने से किन राशियों को मिलने वाला है सबसे अधिक लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र गुरु की राशि धनु में 7 नवंबर को सुबह 3 बजकर 39 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में 28 दिसंबर तक रहने वाले हैं। इसके साथ ही गुरु शुक्र की राशि वृषभ में पहले से ही विराजमान है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में शुक्र नौवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए परिवर्तन योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत की सराहना की जाएगी। ऐसे में आपको पदोन्नति के साथ अच्छा खासा इंक्रीमेंट मिल सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। विदेश में व्यापार कर रहे जातकों को शानदार मुनाफा होने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लंबी समय से चली आ रही पैसों से संबंधित समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। लेकिन थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए परिवर्तन राजयोग इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही दोस्तों और परिवारों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। नौकरी के कारण कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो अच्छा लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आप अधिक खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शुक्र के साथ-साथ गुरु की कृपा इस राशि के जातकों के ऊपर रहेंगी। इस राशि के जातकों का मन अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव हो सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो विदेश में नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही आप अपनी नौकरी से संतुष्टि महसूस हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही आप बिजनेस में खूब मुनाफा कमा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर छोड़ा सजग रहें।

धन के दाता शुक्र जल्द ही धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आप भी जानें कि शुक्र के राशि परिवर्तन का असर आपकी राशि में पड़ेगा कि नहीं। धन के दाता शुक्र करेंगे धनु राशि में प्रवेश, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, धन लाभ के साथ हर काम में मिलेगी सफलता

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024