Navpancham Rajyog 2024: देवताओं के गुरु बृहस्पति को नवग्रह में से सबसे खास माना जाता है। गुरु एक राशि में करीब 1 साल तक रहते हैं। ऐसे में गुरु को एक राशि चक्र पूरा करने में 12 साल का वक्त लग जाता है। ऐसे में गुरु के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहने वाला है। इस समय गुरु वृषभ राशि में विराजमान है। वहीं दूसरी ओर दैत्यों के गुरु शुक्र की बात करें, तो हर 26 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में शुक्र किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ रही है, जिससे शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता रहता है। बता दें कि दिसंबर माह में शुक्र मकर राशि में विराजमान रहेंगे। जहां से वह गुरु के साथ नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस राजयोग के बनने से कुछ राशि के जातकों को नए साल में काफी अधिक खुशियां मिल सकती है। आइए जानते हैं गुरु-शुक्र के द्वार बना नवपंचम राजयोग किन राशियों के लिए हो सकता है लकी…
द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर शुक्र और गुरु के बीच 120 डिग्री का अंश होगा, जिससे नवपंचम नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। ऐसे में कमाई के कई स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही भविष्य के लिए भी बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है। ऐसे में धार्मिक यात्राओं पर जाने का योग बन सकते हैं। इसके साथ ही नौकरी में बेहतरीन अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सट्टेबाजी से जुड़े व्यापार में मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मीन राशि (Meen Zodiac)
गुरु और शुक्र का बना नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। गुरु की राशि होने के साथ शुक्र ग्यारहवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित रूप से धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस हो सकता है। इसके अलावा पैतृक संपत्ति के माध्यम से भी अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को प्रमोशन के साथ-साथ इंसेंटिव मिलने की संभावना काफी अधिक है। ऐसे में आप संतुष्ट नजर आ सकते हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। शुक्र की कृपा से हर एक इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार में भी खूब मुनाफा कमा सकते हैं। निवेश या फिर ट्रेड के माध्यम से काफी अधिक पैसा कमा सकते हैं। इसके साथ ही आप ज्यादा से ज्यादा धन की बचत कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु-शुक्र का बना नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक होने के साथ-साथ मानसिक शांति मिलने के योग बन रहे हैं। कई यात्राएं कर सकते हैं इससे आपको शांति के साथ खुशी मिलेगी। करियर के क्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। इसके साथ ही उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपके द्वारा बनाई गई योजना लाभकारी हो सकती है। ऐसे में आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। पैसों के मामले में किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। ऐसे में आप ज्यादा से ज्यादा बचत करने में सक्षम होंगे। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेगा और आप स्वस्थ रहेंगे।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना मात्र है।
