Venus Transit In Sagittarius Dhanu Rashi: वैदिक ज्योतिष अनुसार, 7 नवंबर को शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में जाएंगे। ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह ऐश्वर्य, वैभव, सुख और विलासिता के दाता है, लेकिन धनु राशि में उनका रहना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं, जो शुक्र ग्रह के परम शत्रु हैं। इसलिए इस राशि परिवर्तन का असर अलग-अलग राशियों पर अशुभ और शुभ दोनों पड़ सकता है। एक तरफ जहां कुछ राशियों के लिए यह शुभ रहेगा तो वहीं कुछ के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। लेकिन इस गोचर से इन तीन राशियों के लोगों की किस्मत चमक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये तीन भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं।
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। शुक्र का गोचर आपके लिए कई नए अवसर लेकर आएगा। करियर में तरक्की की संभावना है। नई नौकरी का योग बन रहा है। आपकी मेहनत और काम की सराहना होगी। सेहत भी अच्छी रहेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापारियों के लिए भी यह समय शुभ है। इस दौरान आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो शादी की बात भी आगे बढ़ सकती है। आपके आय में वृद्धि होगी।
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि वाले जातकों के लिए शुक्र का गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। यह गोचर आपके लिए तरक्की लेकर आ रहा है। व्यापार में मुनाफा मिलने की उम्मीद है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए काम करने का मौका भी मिलेगा। अगर आपका अभी तक विवाह नहीं हुआ है, तो नए रिश्ते आने की संभावना है। इस समय आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे आपका नाम होगा। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर बहुत शुभ रहेगा। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। आपकी आमदनी बढ़ेगी। परिवारवालों का सहयोग भी मिलेगा, जिससे आप खुश रहेंगे। यदि आप पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, तो यह समय बहुत अच्छा है। आपको कोई नई डील या निवेश मिल सकता है। आपका व्यापार बढ़ेगा। नौकरी करने वालों को भी लाभ होगा। आप पहले से ज्यादा पैसे बचा पाएंगे। लेकिन ध्यान रखें कि फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी है।