Samsaptak Rajyog: देवताओं के गुरु बृहस्पति को नवग्रह में से काफी खास माना जाता है। गुरु करीब एक साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में पूरा राशि चक्र करने में 12 साल का वक्त लग जाता है। जिसके कारण गुरु का असर हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। बता दें कि इस समय गुरु वृषभ राशि में विराजमान है। वहीं 10 अक्टूबर को इसी राशि में वक्री हो जाएंगे। इसके साथ ही 13 अक्टूबर को शुक्र भी वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे गुरु और शुक्र मिलकर समसप्तक राजयोग का निर्माण हो रहा है। शुक्र को धन-वैभव, सुख-संपदा, आकर्षण, प्रेम का कारक माना जाता है। वहीं दूसरी ओर गुरु बृहस्पति को गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, मान-सम्मान आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु और शुक्र द्वारा बनाया गया समसप्तक राजयोग कई राशियों की किस्मत को चमका सकता है। आइए जानते हैं समसप्तक योग बनने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ..
द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 13 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं और 7 नवंबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब गुरु और शुक्र एक-दूसरे से सातवें भाव की दूरी पर होते हैं, तो समसप्तक योग बनता है। शुक्र वृश्चिक राशि के लग्न भाव में और गुरु सातवें भाव में विराजमान होंगे, तो शुक्र भी वृषभ राशि के सातवें भाव में विराजमान रहेंगे।
वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)
समसप्तक राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के ऊपर गुरु और शुक्र की विशेष कृपा होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ करियर और व्यापार में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातकों का परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। करियर के क्षेत्र में तरक्की पाने की ओर आप बढ़ेंगे। इसके साथ ही आप कई अनुभवी और प्रभावशाली लोगों के साथ मिलकर काम कर सकते हैं। इससे आपके करियर में काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। नया बिजनेस इस अवधि में आरंभ करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही आपको निवेश करने से भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। जीवन में चली आ रही कई समस्याएं समाप्त हो सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। रिश्तों में समर्पण की भावना अधिक जाग्रत हो सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। इस राशि में समसप्तक योग सुख-सुविधाओं और खुशियों से भरपूर होगा। आपकी कुंडली में उन्नति देखने को मिल रही है। इसके साथ ही आपके अंदर रचनात्मकता बढ़ेगी, जिसके कारण आप करियर को लेकर कुछ नए आइडिया सोच सकते हैं। नौकरी में कई नए अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी, वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। व्यापारियों को भी खूब लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रह सकती है।
वृषभ राशि (Vrishabh Zodiac)
इस राशि में सातवें भाव में समसप्तक राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को तरक्की के साथ-साथ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। शादीशुदा जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही शत्रुओं की ओर से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। सिंगल लोगों की पार्टनर की तलाश पूरी हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।