Venus Transit In Meen: धन-वैभव के दाता और दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय वह धनु राशि में विराजमान है। वहीं फरवरी में मकर और मार्च के अंत में मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र 31 मार्च को शाम 4 बजकर 54 मिनट पर अपनी उच्च राशि मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के अपने उच्च राशि में जाने से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, तो कुछ को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि शुक्र के मीन राशि में प्रवेश करने से किन राशियों के जीवन पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव…
कुंभ राशि में शनि हो रहे अस्त, इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुंदरता, आकर्षण, उच्च ज्ञान, बुद्धिमत्ता, रिश्तों में सफलता, विवाह और, धन-ऐश्वर्य के साथ समाज में मान-सम्मान का कारक माना जाता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शुक्र के उच्च राशि में आकर मिथुन राशि के दशम भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपार धन-संपदा मिलने के साथ पारिवारिक समस्याओं से निजात मिल जाएगी। इसके साथ ही नई वस्तुएं खरीद सकती है। माता और पिता का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। इसके साथ ही आपकी मेहनत और लगन को देखते हुए सैलरी में वृद्धि या फिर पदोन्नति हो सकती है। बिजनेस में भी अपार सफलता के साथ मुनाफा के प्रबल योग बन रहे हैं। छात्रों की बात करें, तो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता के साथ अपने कौशल को दिखाने में कामयाब होंगे।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
शुक्र मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि के नवम भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। नई संपत्ति बना सकते हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ लोगों के संपर्क से आपको लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों में सफलता हासिल हो सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। इसके साथ ही किसी न किसी तरह के आर्थिक लाभ मिलेगा। नई संपत्ति खरीदने की संभावना काफी अधिक है। इसके साथ ही बिजनेस में खूब मुनाफा कमाएंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में शुक्र सातवें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में चले आ रहे विवाद समाप्त हो सकते हैं। इसके साथ ही शारीरिक समस्याओं से निजात मिलेगी और मानसिक रूप से मजबूत होंगे। अपने सहयोगी और पार्टनर के साथ मिलकर बिजनेस में खूब नाम और पैसा कमा सकते हैं। इसके साथ ही बिजनेस में कोई बड़ी डील साइन हो सकती है। अपने कुशल नेतृत्व से हर किसी के चहेते बन सकते हैं। धन का निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।