Laxmi Narayan Raj Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार सिंह राशि में धन के दाता शुक्र का गोचर 31 जुलाई को होगा जिससे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। दरअसल आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ने 19 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश कर लिया था और वहीं शुक्र ग्रह के सिंह में गोचर करते ही इन दोनों की युति सिंह राशि में होगी। जिससे अगस्त में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। वहीं व्यापारियों को इस अवधि में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। शादीशुदा जातकों के जीवन में प्यार और भावनाएं बढ़ेंगी। आपकी कमाई के साधनों में भी वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएंं पूर्ण होंगी। वहीं पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा।
तुला राशि (Tula Zodiac)
लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से तुला राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि ह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आपकी सभी अधूरी मनोकामनाएं इस दौरान पूर्ण होने वाली है। आपकी जो इच्छाएं धन के अभाव के कारण रुकी हुई थी वह इस अवधि में पूर्ण होंगी। साथ ही आपको निवेश से लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से पंंचम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी। अपनी बौद्धिक क्षमता के प्रभाव से व्यापारियों को अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। वहीं इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है।