Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, आकर्षण, सुख-समृद्धि, सौभाग्य, धन-संपदा का कारक माना जाता है। ज्योतिष की मानें को जब शुक्र किसी व्यक्ति की कुंडली में मजबूत स्थिति में होता है तो उसका जीवन बहुत ही खुशहाल और सुखमय रहता है। इसके साथ ही जातक सभी तरह के भौतिक सुखों का आनंद लेता है। ऐसे में जब भी शुक्र राशि परिवर्तन करता है तो इसका असर सभी 12 राशि वाले जातकों पर पड़ता है। वहीं वैदिक पंचांग के अनुसार, जल्द ही दैत्यों के गुरु कहे जाने वाले शुक्र, गोचर करने वाले हैं। दरअसल, साल 2024 खत्म होने से पहले यानी 28 दिसंबर को शुक्र रात 11 बजकर 28 मिनट पर शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में शुक्र के गोचर करने से इन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। 2025 इन राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2025वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025कन्या राशि का वर्षफल 2025

मेष राशि(Mesh Rashi)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि वाले जातकों की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। शुक्र के गोचर करने से आपको धन लाभ हो सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। नए साल में आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। कई दिनों से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो आपके लिए यह गोचर खास रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। अगर आप किसी संपत्ति में निवेश कर रहे हैं, तो फायदा होगा।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र आपके नौवें भाव यानी भाग्य के भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए शुक्र गोचर बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस गोचर से विदेश यात्रा करने करना का सपना पूरा हो सकता है। सिंगल लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। इस दौरान आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सेहत में सुधार होगा।

मकर राशि (Makar Rashi)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में मकर राशि वाले जातकों का भाग्य चमक सकता है। आपके बैंक-बैलेंस में तेजी से बढ़ोतरी होगी। नए साल में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। साल 2024 जाते-जाते आपको ढेर सारी खुशियां देकर जाएगा। इस दौरान आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। परिवारवालों के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए शुभ साबित है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।