Shukra Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र को एक शुभ ग्रह माना जाता है। अगर कुंडली में इसकी स्थिति अच्छी है, तो व्यक्ति को शारीरिक, भौतिक और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है। शुक्र को भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, आादि का कारक माना जाता है। ऐसे में जब शुक्र एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो 12 राशियों के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ऐसे ही मई माह की शुरुआत यानी 2 मई को शुक्र मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। बुध की राशि में शुक्र का गोचर कई राशियों को लाभ ही लाभ दे सकता है। जानिए किन राशियों को शुक्र के गोचर से मिलने वाला है लाभ ही लाभ।

कब हो रहा शुक्र का गोचर?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र का गोचर 2 मई को दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि पर हो रहा है। इस राशि में 30 मई 2023 को शाम 7 बजकर 39 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद चंद्रमा की राशि कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

शुक्र के गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि (Aries Zodiac sign)

इस राशि में शुक्र तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। लव लाइफ के लिए भी बन भी हो सकती है। इसलिए थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। आय के नए स्तोत्र खुलेंगे। इसके साथ ही भाई-बहन के ऊपर खूब खर्च कर सकते हैं। व्यापार में भी लाभ के आसार नजर आ रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac sign))

इस राशि में मिथुन दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। परिवार के साथ किसी आयोजन में जाना शुभ साबित हो सकती है। परिवार के बीच लंबे समय से चला आ रहा वाद-विवाद भी खत्म हो सकता है। व्यापार में भी मुनाफा मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac sign)

इस राशि में मिथुन प्रथम भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ मिलने के आसार है। लंबे समय से रुका हुआ काम एक बार फिर शुरू हो सकता है। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो उसमें सफलता हासिल हो सकती है। संतान की ओर से भी गुड न्यूज मिल सकती है। व्यापार में उन्नति मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac sign))

इस राशि में शुक्र एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अधिक आमदनी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। जिसके कारण आपकी पदोन्नति या इंक्रीमेंट हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। करियर में भी तरक्की हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति होने के कारण काम का भार बढ़ सकता है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहें।