Shukra In Tula Rashi: प्रेम, विवाह, सौंदर्य और सुख-सुविधाओं का कारक शुक्र ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र 30 नवंबर 2023 की रात 12 बजकर 05 मिनट पर अपनी नीच राशि कन्या राशि से निकलकर अपने स्वामित्व वाली राशि तुला में प्रवेश कर रहे हैं। करीब एक साल बाद शुक्र अपनी मूल त्रिकोण राशि में वापस आ रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है, तो कई राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शुक्र के तुला राशि में आने से किन राशियों को अपार धन-दौलत के साथ सुख-शांति मिलेगी और नौकरी-बिजनेस में भी अपार सफलता मिलने के चांसेस है…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शुक्र तुला राशि में प्रवेश करके इस राशि के पांचवे भाव में गोचर करेंगे। इस भाल को संतान, लव लाइफ, सट्टे बाजी, और शिक्षा का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को मिला-जुला परिणाम मिल सकता है। लंबे समय से रुके का पूरे होगे। विदेश यात्रा करने की इच्छा पूरी हो सकती है। इसके साथ ही सट्टेबाजी और शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लेकिन पैसों का निवेश थोड़ा सोच-समझ कर करें, तो बेहतर होगा। पार्टनर केसाथ अच्छा समय बीतेगा। लव लाइफ में आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
शुक्र अपनी मूल त्रिकोण राशि के पहले भाव यानी लग्न भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अपने व्यक्तित्व के बल से हर किसी के चहेते बन सकते हैं। विलासिता का आनंद उठाएंगे। अचानक होने वाली घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इनसे आप जल्द ही बाहर निकल लें। बिजनेस की बात करें, तो अपार सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में भी मुनाफा मिल सकता है। व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो इस अवधि में करना श्रेष्ठ साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन भी शानदार रहने वाला है। सेहत में भी सुधार होगा।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि में शुक्र नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इस भाव को भाग्य का भाव माना जाता है। इसलिए इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। परिवार या दोस्तों के साथ किसी तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। अध्यात्म की ओर आप अग्रसर होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। अधिक धन लाभ होगा। लेकिन बेवजह खर्च से परेशान हो सकते हैं। बिजनेस में भी खूब मुनाफा मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। भाई-बहन के साथ अच्छा समय बीतेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
