Shukra In Tula Rashi: दैत्यों के गुरु और धन-ऐश्वर्य के दाता शुक्र देव एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहते हैं। शुक्र के इस राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से जरूर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय शुक्र कन्या राशि में विराजमान है। वहीं नवंबर माह के अंत यानी 30 तारीख को शुक्र फिर से राशि परिवर्तन कर रहे हैं।
बता दें कि शुक्र 30 नवंबर 2023 की रात 12 बजकर 05 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र नीच राशि कन्या से निकलकर उच्च राशि तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं। आइए जानते हैं शुक्र के तुला राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में शुक्र सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप चाहे, तो पार्टनरशिप में बिजनेस खोल सकते हैं। इसमें भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वैवाहिक और लव लाइफ भी काफी अच्छी जाने वाली है। जो लोग शादी के बंधन में बंधने के योग है और जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, तो शुक्र के इस गोचर से उन्हें लाभ मिल सकता है। अच्छा पार्टनर मिलने के साथ शादी की डेट भी फिक्स हो सकती है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
शुक्र के तुला राशि में जाना कर्क राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शुक्र चौथे भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों की झोली खुशियों से भरी रहेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा जाने वाला है। संपत्ति, वाहन खरीदने की चाहत भी पूरी हो सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। इससे कई बड़े कामों को करने की प्रेरणा मिलेगा। नया घर खरीदने की भी चाहत पूरी हो सकती है। धन का निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को भी खूब धन लाभ के साथ सफलता हासिल हो सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। लव लाइफ की बात करें, तो पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बीत सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
शुक्र तुला राशि में प्रवेश करके इस राशि के दूसरे भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी लाभ ही लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आप अपनी वाणी से हर किसी के पसंदीदा बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आपके बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
