Venus Transit In Scorpio: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, ऐश्वर्य, भौतिक सुख, विलासता और लग्जरी लाइफ का कारक माना जाता है। इसलिए शुक्र ग्रह की चाल ज्योतिष में विशेष स्थान रखती है। आपको बता दें कि 25 दिसंबर को शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियां का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं जो लोग पार्टनरशिप का व्यापार शुरू करने चाहते हैं, वो कर सकते हैं। समय अनुकूल है। वहीं इस समय अविवाहित लोगों का विवाह पक्का हो सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव के भी स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कार्ट- कचहरी के मामलों में भी सफलता मिल सकती है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से पंचम भाव पर होने जा रहा है। साथ ही आपकी राशि के स्वामी शनि देव के शुक्र ग्रह मित्र हैं। इसलिए इस अवधि में आफको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको अटका धन प्राप्त होगा और साल 2024 में कोई फ्लैट या जमीन खरीद सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। वहीं इस समय प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। वहीं प्रेम- संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धन की भी प्राप्ति हो सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर आर्थिक तौर पर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कारोबारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं 2024 में कोई फ्लैट या जमीन खरीद सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। वहीं व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको रिसर्च के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
यह भी पढ़ें:
मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024
कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024