Shukra Gochar 2022: शुक्र ग्रह इस माह बुध की राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह 24 सितंबर 2022 को सुबह 8.51 बजे बुध की राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र की यह स्थिति कई जातकों पर विपरीत से कई परअच्छा प्रभाव डाल सकता है। किन राशियों पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ सकता है। ज्योतिष के अनुसार इसका वृषभ, कन्या और मिथुन राशि के जातकों पर अच्छा प्रभाव पड़ सकता है। यहां हम उन राशि और पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताएंगे।
वृषभ
वृषभ राशि वाले जातकों को धन लाभ हो सकता है और उन्हें धन संचय में मदद मिल सकती है। वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को अच्छा परिणाम मिल सकता है। वहीं जातकों के मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में भी खुशखबरी मिल सकती हैं। यदि संबंधों में कुछ खटास है, तो आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। जीवन में खुशियां आएंगी और निजी जीवन बेहतर होगा।
मिथुन
इस राशि वाले जातकों के लिए भी शुक्र ग्रह का बुध में प्रवेश अच्छा प्रभाव डाल सकता है। जातकों को धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। वहीं लंबे समय से अधूरी इच्छा भी पूरी हो सकती है। यदि किसी बिमारी से परेशान है, तो वह समस्या भी दूर हो सकती है। पद- प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है।सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। अगर नया घर खरीदने की योजना बना रहे, तो सबसे अच्छा समय हो सकता है।
कन्या
कन्या राशि वाले जातकों पर भी यह अच्छा प्रभाव डालेगा।व्यापार में बढ़ोतरी के साथ धन लाभ भी हो सकता है। साथ ही करियर में भी सफलता मिल सकती है। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन हो सकता है और परिणाम बेहतर हो सकते हैं। निवेश के लिए यह सबसे अच्छा समय हो सकता है। परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को हर परीक्षा में अच्छे नंबर मिलेंगे।