Shukra Gochar Rashi Parivartan 2021: ग्रहों का गोचर मनुष्य के जीवन पर कई तरह के प्रभाव डालता है। मार्च के महीने में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव हो रहा है। अब 17 मार्च को शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह को सुख और वैभव का प्रतीक माना जाता है। ज्योतषिाचार्यों के अनुसार जिस भी राशि के जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर होता है, उसके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती हैं और साथ ही सुख सुविधाओं में भी कमी आने लगती हैं।
शुक्र का गोचर कई राशियों के लिए तरक्की के नई रास्ते खोलेगा। शुक्र देव वृषभ और तुला राशि के स्वामी है। 17 मार्च को 02:49 पर शुक्र, कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र मीन राशि में 10 अप्रैल तक रहेंगे। तो आइए जानते हैं शुक्र राशि का गोचर कौन-सी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा।
मेष: शुक्र राशि का ग्रह परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ फल लेकर आएगा। कारोबार में फायदा होगा, विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
वृषभ: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र राशि का गोचर काफी लाभदायक साबित होगा। आपके पद में उन्नति के संयोग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन: शुक्र के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों की रचनात्मता पर काफी प्रभाव पड़ेगा। सभी लक्ष्यों की प्राप्ति के संयोग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा। नौकरी बदलने के लिए यह समय अच्छा है। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। घर का वातावरण शांत रहेगा।
कर्क: इस राशि के जातकों की कुंडली में धन के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में पदोन्नति के संयोग बन रहे हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। इस दौरान किए हए सभी कामों से आप संतुष्ट होंगे। छात्रों के लिए यह समय काफी अच्छा है।
सिंह: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर कुछ खास परिणाम नहीं लेकर आएगा। इस दौरान आपकी जिंदगी में कई तरह के उतार-चढ़ाव आएंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। इस दौरान आपको सकारात्मक सोच रखनी पड़ेगी।
कन्या: शुक्र का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दौरान लोगों का आपकी तरफ आकर्षण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। यह समय आपके लिए नए और शुभ अवसर लेकर आएगा।
तुला: तुला राशि के जातकों को इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। शुक्र का गोचर आपकी दैनिक जिंदगी में तनाव बढ़ाने वाला होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। इस दौरान आपकी दिनचर्या बेहद ही व्यस्त रहेगी।
वृश्चिक: शुक्र का यह गोचर आपकी जिंदगी के नए रास्ते खोलेगा। पदोन्नति और वेतन बढ़ने के संयोग बन रहे हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लाभ के संयोग बन रहे हैं। इस राशि के जातकों के निजी जीवन के लिए यह संयोग अच्छा रहेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
धनु: शुक्र के गोचर के कारण इस राशि के जातकों को मातृ पक्ष से लाभ के संयोग बन रहे हैं। मां के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। जमीन की खरीद के लिए यह समय काफी अच्छा है।
मकर: इस दौरान भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। इस दौरान आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। शुक्र के गोचर के दौरान सफलता के कई अवसर मिलेंगे। रचनात्मकता में नई ऊंचाइयां छुने के संयोग बन रहे हैं।
कुंभ: इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होने के संयोग बन रहे हैं। आपको अपनी पैतृक संपत्ति से अचानक कोई लाभ मिल सकता है। हालांकि, परिवार का ध्यान रखने की आवश्यकता है। संपत्ति में निवेश भविष्य में शुभ परिणाम लेकर आएगा।
मीन: इस राशि के जातकों को अपने सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि इस समय में आप बीमार पड़ सकते हैं। परिवार को पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। नया कारोबार शुरू करने का अच्छा समय है।