Venus Transit in Virgo 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र को धन-वैभव, ऐश्वर्य, आकर्षण, प्रेम, मान-सम्मान का कारक माना जाता है। शुक्र करीब 26 दिनों में राशि परिवर्तन कर लेते हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय शुक्र सिंह राशि में विराजमान है। वहीं,  25 अगस्त को वह राशि परिवर्तन करके कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे।  कन्या राशि शुक्र की नीच राशि मानी जाती है। लेकिन कुछ राशि के जातकों को उत्तम फल मिलने वाला है। आइए जानते हैं शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को मिल सकता है सबसे अधिक लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र 25 अगस्त को सुबह 1 बजकर 24 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 18 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे और फिर शुक्र तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का कन्या राशि में जाना लाभकारी साबित हो सकता है।  इस राशि में शुक्र चौथे भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई खुशियों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य में सुधार रहने वाला है। माता-पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। परिवार के बीच लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही किसी धार्मिक काम में आप हिस्सा ले सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही अचल संपत्ति का लेनदेन साबित हो सकता है। इसके साथ ही नया वाहन, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में शुक्र रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर सुचारू रूप  से शुरू हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। सौंदर्य और विलासिता में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। करियर के क्षेत्र में भी सफलता हासिल हो सकती है। आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही नई नौकरी तलाश रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। विवाहितों को संतान की प्राप्ति हो सकती है। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि में शुक्र आठवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। शुक्र आपको लंबी आयु प्रदान कर सकता है। इसके साथ ही जीवन में होने वाली अनहोनी के बारे में आपको पहले से ही आभास हो सकता है। धन लाभ के कई योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं। मन में आपका कंट्रोल होगा। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है। करियर के साथ-साथ  बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ अच्छा  धन लाभ हो सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024