Dashank Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह में से शुक्र को धन-वैभव, विवाह, सुख-समृद्धि, लव लाइफ, मान-सम्मान आदि का कारक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि शुक्र एक राशि में करीब 26 दिनों तक रहते हैं। ऐसे में उन्हें एक राशि में दोबारा आने में करीब 12 माह का वक्त लग जाता है। इस समय शुक्र सूर्य की राशि सिंह राशि में विराजमान है और 9 अक्टूबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ या फिर अंश बल में दृष्टि पड़ती रहेगी, जिससे कुछ खास योगों का निर्माण हो सकता है। ऐसे ही शुक्र जल्द ही बुध के साथ संयोग करके दशांक योग का निर्माण करने वाले हैं। इस योग के निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

Maa Chandraghanta Ki Aarti Lyrics in Hindi: जय मां चंद्रघंटा सुख धाम… शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की आरती

वैदिक पंचांग के अनुसार, 28 सितंबर को सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर बुध-शुक्र एक-दूसरे से 36 डिग्री पर होंगे, जिससे दशांक योग का निर्माण हो रहा है। इस समय बुध कन्या राशि में विराजमान होंगे। ग्रहों के राजकुमार बुध और दैत्यों के गुरु शुक्र के इस संयोग से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध-शुक्र का दशांक योग कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। बता दें कि इस समय शुक्र लग्न भाव और बुध दूसरे भाव में विराजमान है, जिससे इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अनुकूल प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातकों को नौकरी के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। बेरोजगारों को भी नौकरी मिल सकती है। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बिजनेस के क्षेत्र की बात करें, तो आपके द्वारा बनाई गई रणनीति कारगार सिद्ध हो सकती है। आपको कई नए ऑर्डर या फिर प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कर्ज से भी निजात मिल सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी भी कम हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

कन्या राशि के जातकों को भी कई क्षेत्रों में लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। इस राशि के जातकों का परिवार के साथ चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है। इस अवधि में तेजी से तरक्की हो सकती है। कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इनसे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। व्यापार में हर चीज आपके पक्ष में हो सकती है। इसके साथ ही अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। आमदनी के कई नए स्त्रोत खुल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए दशांक योग कई मायनों में लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को अपने दोस्तों और शुभचिंतकों का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे ये अपने लक्ष्य में सफल हो सकते हैं। इसके अलावा पारिवारिक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र में आपको नई और बेहतरीन नौकरी मिल सकती है, जिससे आप संतुष्ट नजर आ सकते हैं। विदेश में नौकरी की चाह रखने वाले जातकों को भी लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। आप अपने अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देने में समर्थ होंगे और काफी मुनाफा कमा पाएंगे। पैसों के मामले में भी आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आमदनी बढ़ने के साथ बचत करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य की बात करें, तो ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

सितंबर माह के चौथे सप्ताह शारदीय नवरात्रि के साथ आरंभ हो रहा है। इसके साथ ही इस सप्ताह महालक्ष्मी, सूर्य ग्रहण से लेकर समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।