Lakshmi Narayan Yog 2025: नए साल 2025 में कई ग्रह और नक्षत्रों की स्थितियां में बदलाव होने वाला है। ऐसे ही शुक्र और बुध की स्थिति में भी समय-समय पर बदलाव होता रहेगा। लेकिन 12 साल बाद दोनों ग्रहों की मीन राशि में युति होने वाली है, जिससे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होने वाला है। दरअसल, शुक्र 28 जनवरी को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में 31 मई तक रहने वाले हैं। वहीं, बुध 27 फरवरी को रात 11 बजकर 46 मिनट पर इस राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। इसका असर नए साल में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। आइए जानते हैं साल 2025 में किन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान…
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही नौकरी और बिजनेस में आपको काफी मुनाफा हो सकता है। पदोन्नति के साथ-साथ वेतन वृद्धि हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही परिवार, गुरु और दोस्तों का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के जातकों को करियर और बिजनेस के हर क्षेत्र में सपलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि होगी। इसके साथ ही बौद्धिक क्षमता बढ़ने से आप सही निर्णय ले सकते हैं। आपके रुके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। धन के मामले में आप काफी लकी हो सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में शुक्र और बुध की युति दसवें भाव में हो रही है। ऐसे में लक्ष्मी नारायण योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अधिकारियों का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही परिवार के साथ चली आ रही परेशानियां अब सुलझ सकती हैं। इसके साथ ही नौकरी करने वाले जातकों को खूब लाभ मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं। ऐसे में वेतन में वृद्धि के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे खूब धन कमाने में सफल हो सकते हैं।
नए साल 2025 में न्याय के देवता राशि परिवर्तन करेंगे। वह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ सकता है। लेकिन इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन राशियों पर आपकी राशि है कि नहीं?
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।