Lakshmi Narayan Yog 2025: दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। प्रेम-आकर्षण, धन-संपदा, सुख-समृद्धि के कारक शुक्र अगस्त माह के अंत में चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे, जिससे वह बुध के साथ युति करके लक्ष्मा नारायण योग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। मां लक्ष्मी की कृपा से हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

August Grah Gochar 2025: अगस्त में सूर्य, शुक्र सहित ये ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, तरक्की के योग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 21 अगस्त को सुबह 1 बजकर 25 मिनट पर शुक्र कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर पहले से ही बुध ग्रह विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। ये योग 30 अगस्त तक बना रहेगा। इसके बाद बुध कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग काफी लकी हो सकता है। इस राशि के चौथे भाव में शुक्र-बुध की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उनकी मेहनत का फल मिल सकता है। आपके काम को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। आपकी कोई लंबे समय से रुकी हुई इच्छा पूरी हो लरती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। भूमि, भवन का सुख प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों से आपके अच्छे संबंध बन सकते हैं। भाई-बहन के साथ अच्छा समय रहने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है। इस राशि के दूसरे भाव में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलने वाले हैं। नए वस्त्र, आभूषण आदि खरीद सकते हैं। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। ऐसे में धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर-परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं। शासन-प्रशासन के कामों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। तीर्थ यात्रा पर भी जाने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग लकी हो सकता है। इस राशि के भाग्य भाव में शुक्र-बुध की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी अधिकारियों से आपके अच्छे संबंध बन सकते हैं। धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही परिवार के बीच चली आ रही अनबन हो सकती है। इसके साथ ही विदेश यात्रा जाने का मौका मिल सकता है। विदेश संबंधित मामलों में अपार सफलता हासिल हो सकती है।

30 साल बाद कर्मफल दाता शनि बनाएंगे शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, अप्रत्याशित धन लाभ के योग

टैरो राशिफल के अनुसार, जुलाई माह के तीसरे सप्ताह के साथ सावन माह आरंभ हो रहा है। इस सप्ताह के आरंभ में ही शनि मीन राशि में वक्री होंगे। इसके साथ ही सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।