Lakshmi Narayan Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार बुध को पावरफुल ग्रहों में से एक माना जाता है। बुध माह में दो बार राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति फिर दृष्टि पड़ती रहती हैं। बुध को मान-सम्मान, बुद्धि, शिक्षा, व्यापार, तर्क-वितर्क, बौद्धिक क्षमता आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय बुध वृश्चिक राशि में विराजमान है। जहां पर वह मंगल और सूर्य के साथ युति कर रहे हैं। वहीं, माह के अंत में बुध तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पर शुक्र पहले से ही विराजमान है। ऐसे में बुध और शुक्र के संयोग से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 में से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यापार के दाता बुध 23 नवंबर को शाम 7 बजकर 58 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के अपने ही राशि तुला में होने से मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में बना लक्ष्मी नारायण राजयोग कई राशियों के जीवन में काफी अच्छा प्रभाव डाल सकती है। 

Taurus Yearly Horoscope 2026: वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें करियर, कारोबार, सेहत और दांपत्य जीवन का हाल

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

वृषभ राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि की कुंडली के छठे भाव में शुक्र और बुध की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कर्ज लेने या फिर बैंक से लोन लेने में सफल हो सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। ऐसे में आपके मान-सम्मान में भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। कला, साहित्य के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन अच्छा जाने वाला है। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी होगी। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग सुख-संपदा, संपत्ति, पारिवारिक सुख ला सकता है। इस राशि की कुंडली के दूसरे भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है और अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें तो आपकी मेहनत रंग ला सकती है। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आप अपने सहकर्मियों से काफी आगे निकल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आप अधिक से अधिक कमाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही भविष्य के लिए बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीत सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। शेयर मार्केट में निवेश करने से आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र-बुध के संयोग से बना लक्ष्मी नारायण योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि की कुंडली के लग्न भाव में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियां अब समाप्त हो सकती है। करियर के मामले में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है। 

18 साल बाद बुद्धि के दाता बुध ने बनाया शक्तिशाली विपरीत राजयोग, इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी, आकस्मिक धन लाभ के योग

नए साल 2026 में देवताओं के गुरु बृहस्पति कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। वह नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।