Tri Ekadash Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र को धन-ऐश्वर्य, प्रेम-आकर्षण, भोग-विलास का कारक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से देखने को मिल जाता है। शुक्र करीब एक माह तक एक राशि में रहते हैं। इस समय वह मेष राशि में विराजमान है। वहीं दूसरी ओर बुध जिन्हें व्यापार, बुद्धि, तर्क-वितर्क आदि का कारक माना जाता है। वह मिथुन राशि में विराजमान है और शुक्र के साथ संयोग करके लाभ दृष्टि योग बनाया है जिसे त्रिएकादश योग भी कहते हैं। इस शुभ योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। करियर, व्यापार में खूब लाभ मिलने के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज सुबह यानी 12 जून को सुबह 1 बजकर 8 मिनट पर शुक्र-बुध एक-दूसरे से 60 डिग्री पर होंगे, जिससे त्रिएकादश योग का निर्माण होगा।

सूर्य-शनि ने बनाया पावरफुल योग, इन 3 राशियों की लग सकती लॉटरी, धन-शोहरत की होगी बढ़ोतरी

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-बुध का त्रिएकादश योग काफी लाभकारी हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार में चला आ रहा विवाद का अब समाधान मिल सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही आपको कई क्षेत्रों से खूब मुनाफा हो सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। वेतन वृद्धि के साथ मुनाफा के योग बन रहे हैं। सट्टे बाजी के माध्यम से आप अच्छा खासा लाभ कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही पैसों की बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा वक्त बीत सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध-शुक्र की लाभ दृष्टि सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम दे सकती है। इस राशि के जातकों को हर काम में सफलता हासिल हो सकती है। आप हर काम को सूझबूझ के साथ करेंगे। आमदनी में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है।  करियर के क्षेत्र में आपको नौकरी में अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।  आपकी काफी प्रगति हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही पैसों की बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। व्यापारियों को भी काफी लाभ मिल सकता है। आपको बिजनेस में कई नए ऑर्डर मिल सकते हैं। इससे आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बैठेगा। सेहत ही अच्छी रहने वाली है।

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-बुध का त्रिएकादश योग काफी अच्छा हो सकता है। इस राशि के जातकों के किस्मत का अपेक्षा से ज्यादा लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही करियर में अच्छा खासा विस्तार हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है। नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में आपको लाभ मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बैठेगा। सेहत अच्छी रहेगी। बस खानपान और लाइफस्टाइल का ख्याल रखें।

शनि के गोचर का मेष राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )शनि के गोचर का वृषभ राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Taurus Zodiac )
शनि के गोचर का मिथुन राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )शनि के गोचर का कर्क राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )

जून माह के दूसरे सप्ताह बुध उदित और गुरु अस्त होने वाले हैं। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो सूर्य वृषभ राशि, मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें