Shukra Ast 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह प्रभाव अवश्य डालते हैं।  शुक्र एक राशि में करीब 1 साल तक रहते हैं। ऐसे में उन्हें पूरा राशि चक्र करने में 12 साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि शुक्र जनवरी के अंत में मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ 19 मार्च को शाम 6 बजकर 49 मिनट पर शुक्र अस्त हो जाएंगे। शुक्र के मीन राशि में अस्त होने से कई राशि के जातकों के जीवन में बुरा असर पड़ सकता है, तो कुछ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शुक्र के अस्त होने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…

वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्र मीन राशि में केवल 4 दिन अस्त होने वाले हैं। शुक्र 23 मार्च 2025 तक अस्त रहने वाले हैं।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में शुक्र बारहवें भाव में अस्त होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। सिंगल जातकों के लिए ये अच्छा वक्त साबित हो सकता है। आपके शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाले हैं। इसके साथ ही धन संबंधी समस्याएं हल हो सकती है। बारहवें भाव में मौजूद शुक्र बेवजह खर्च कराते हैं। लेकिन अस्त होने से प्रभाव कम हो जाता है। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी सही हो सकती है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी कई क्षेत्रों में शुक्र का अस्त होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शुक्र के अस्त होने से सेहत अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही मामा के साथ आके रिश्ते अच्छे होंगे। शत्रुओं के ऊपर आप विजय प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता हासिल हो सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में शुक्र आठवें भाव में अस्त होने वाले है। शुक्र के अस भाव में होने से जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। ससुराल पक्ष के साथ आपके रिश्ते बेहतर बनने वाले हैं। इसके साथ ही सेहत अच्छी रहेगी। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आलस्य से छुटकारा मिल सकता है।

नवग्रह किसी न किसी ग्रह के साथ युति करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते रहते हैं। ऐसे में ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह अरुण ग्रह के साथ 60 डिग्री पर रहेंगे, जिससे त्रिएकादश योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।