Shukra Asta 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में दैत्यों के गुरु शुक्र का विशेष महत्व है। शुक्र को भोग-विलास, प्रेम-आकर्षण, धन-वैभव, विवाह आदि का कारक माना जाता है। शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद अपनी स्थिति में बदलाव करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि शुक्र 12 दिसंबर को वृश्चिक राशि में अस्त हो गए थे और 1 फरवरी 2026 तक इसी अवस्था नमें रहने वाले हैं। इसके बाद उदित हो जाएंगे। वहीं 20 दिसंबर को शुक्र अस्त अवस्था में धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र तारा के अस्त होते ही मांगलिक कार्य़ों में रोक गई है। इसके साथ ही 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। शुक्र के अस्त होने से इन चार राशि के जातकों को किसी न किसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन राशियों के बारे में

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और बृहस्पति दोनों ही ग्रहों को विवाह, प्रेम, वैवाहिक सुख, ज्ञान और समृद्धि के कारक माना जाता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि स्वामी शुक्र है, जो सातवें भाव में विराजमान है। ऐसे में शुक्र इस राशि के सातवें भाव में अस्त होने वाला है। ये भाव विवाह, जीवनसाथी आदि का माना जाता है। ऐस में इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में किसी न किसी प्रकार की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए बेकार में क्रोध न करें। इससे आपका रिश्ता टूटने की कगार तक पहुंच सकता है। दोस्तों और परिवार के साथ भी किसी न किसी प्रकार की समस्याएं हो सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो काम के बोझ में दब सकते हैं। उच्च अधिकारी आपसे नाखुश हो सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी काफी अधिक मुनाफा नहीं होगा। अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। बेकार के खर्च बढ़ेगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत पर काफी पैसा खर्च हो सकता है।

तुला राशि (Libra Zodiac)

पहले और आठवें भाव के स्वामी होकर शुक्र दूसरे भाव में अस्त होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी नकारात्मक प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है।  शुक्र के अस्त होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शुक्र के अस्त होने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। वाहन या फिर यात्रा करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि आयु और दुर्घटना से जुड़े योग बन सकते हैं। चोट, एक्सीडेंट या अचानक परेशानी की संभावना बढ़ जाती है। धन हानि के योग बन रहे हैं। इसलिए किसी भी प्रकार से पैसा सोच-विचार के खर्च करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में शुक्र अस्त होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के अपने परिवार के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकता है।  करियर की बात करें, तो इस समय आपके ऊपर काम का अधिक दबाव पड़ सकता है। ऐसे में आप मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की बात करें, तो आप अपने सहकर्मियों से बेहतर प्रदर्शन करने में असमर्थ हो सकते हैं। व्यापार की बात करें, तो अच्छी खासी डील हाथ से निकल सकती है। लव लाइफ की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।

नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें