Shurka Asta 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह की स्थिति में परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। ऐसे ही प्रेम, सुंदरता और आकर्षण के कारक ग्रह शुक्र 3 अगस्त 2023 को सिंह राशि में ही अस्त होने वाला है। शुक्र 3 अगस्त को शाम 7 बजकर 37 मिनट पर अस्त होने वाले हैं। शुक्र के अस्त होने से कई राशियों को लाभ, तो कई राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र के अस्त होना एक ऐसी स्थिति हैं जब शुक्र सूर्य के करीब आ जाता है। ऐसे में वह अपनी शक्ति खो देता है। शुक्र के अस्त होने से कई राशियों के जीवन में मुश्किलें पैदा हो सकती है। आइए जानते हैं कि शुक्र के अस्त होने से किन राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानी।

शुक्र के अस्त होने से इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें

मेष राशि

इस राशि में शुक्र अस्त चौथे भाव में होगा। इस भाव को वाहन, संपत्ति, घर, घरेलू जीवन आदि का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का अस्त होना अनुकूल साबित नहीं होगा। इस राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।  स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

वृषभ राशि

शुक्र इस राशि में तीसरे भाव में अस्त हो रहा है। इस भाव को यात्रा, संचार कौशल, भाई-बहन से संबंधित माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके ऊरर शत्रु भी हावी हो सकता है। माता-पिता से रिश्ते खराब हो सकते हैं।

कर्क राशि

इस राशि में शुक्र लग्न भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन हानि हो सकती है। जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। निवेश करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपको हानि हो सकती है। माता-पिता से संबंध खराब हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी सी परेशानी आ सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि में शुक्र बारहवें भाव में अस्त होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। धन हानि भी हो सकती है। बेकार के खर्चों से परेशानी हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी कई तरह की परेशानियां आ सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शुक्र कब हो रहा है उदय?

शुक्र 19 अगस्त को सुबह 5 बजकर 21 मिनट पर उदय हो जाएंगे।

शुक्र ग्रह किन राशियों के हैं स्वामी?

शुक्र ग्रह वृषभ राशि और तुला राशि के स्वामी हैं।