Shukra Asta 2022: ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह इस माह सिंह राशि में अस्त होंगे। सिंह राशि में शुक्र ग्रह दिसंबर 2022 तक रहेंगे। शुक्र ग्रह की यह स्थित कई राशि के जातकों पर अच्छा, तो कुछ के लिए कष्टदायक हो सकता है।

ज्योतिष के अनुसार जब कोई भी ग्रह अस्त होता है, तो वह सूर्य के नजदीक आ जाता है। शुक्र ग्रह सिंह राशि में 15 सितंबर 2022 को रात 2.29 बजे अस्त होंगे और 2 दिसंबर 2022 सुबह 6.13 बजे तक रहेंगे। शुक्र की इस प्रक्रिया से वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को कष्ट झेलना पड़ सकता है। यह हम इन राशि के बारे में जानकारी देंगे।

वृषभ राशि
हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार वृषभ राशि के जातकों के ग्रह स्वामी शुक्र होते हैं। इस दौरान इन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र ने नए अवसर तो मिलेंग लेकिन इसके बाद उनके मन में असंतोष का भाव रहेगा। कार्यस्थल पर पर परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। परिवारिक विवाद और वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। अधिक पैसा खर्च होने के कारण आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि
इन राशि के जातकों को करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान नए अवसर नहीं मिलेंगे। साथ ही विरोधियों का भी सामना करना पड़ सकता है। कोरोबार में पैसे की कमी हो सकती है। खर्च आय से अधिक होने की संभावना है इसलिए आर्थिक समस्या भी पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है। बाहर की चीजें खाने से परहेज करें और जहां तक संभव हो घर का बना खाना ही खाएं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ में काम करने वालों लोगों से समस्या पैदा हो सकती है। निजी जीवन में भी परेशानियां आ सकती है। कुछ शारीरिक समस्यों भी हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है।