Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र नवग्रह में से पावरफुल ग्रहों में से एक माने जाते हैं, जो करीब 26 दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में उन्हें एक राशि में दोबारा आने में करीब 1 साल का वक्त लग जाता है। शुक्र को प्रेम, आकर्षण, धन-वैभव, सुख-समृद्धि आदि का कारक माना जाता है। शुक्र के किसी एक राशि में होने से वह किसी न किसी ग्रह से युति या फिर दृष्टि डालते रहते हैं, जिससे कुछ खास योगों का निर्माण होता है। बता दें कि अक्टूबर माह में शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे ही शुक्र अरुण ग्रह के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करने वाले हैं। शुक्र-अरुण के इस राजयोग के निर्माण करने से कुछ राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। नई नौकरी के कई अवसर मिलने के साथ आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं नवपंचम राजयोग बनने से किन राशि के जातकों को मिल सकता है लाभ…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 14 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 34 मिनट पर शुक्र और अरुण एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। अरुण ग्रह की बात करें, तो वह वृषभ राशि में विराजमान है।

30 साल बाद कर्मफल दाता शनि बनाएंगे अद्भुत योग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, मिलेगी कोई गुड न्यूज

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-अरुण का नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ एकाग्रता में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही आमदनी के कई स्त्रोत खुल सकते हैं। ऐसे में आकस्मिक धन लाभ के साथ-साथ भविष्य के लिए धन संचय कर पाने में सफल हो सकते हैं। लंबे समय से आपके जीवन में चली आ रही चुनौतियां भी समाप्त हो सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। पार्टनर के साथ लंबे समय से चली आ रही अनबन अब समाप्त हो सकती है। संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

Dussehra 2025 Upay: दशहरे पर खरीद लाएं ये 1 चीज, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, कभी नहीं होगी सौभाग्य की कमी

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र-अरुण का नवपंचम राजयोग कई मायनों में खास हो सकता है। इस अवधि में वस्त्र, आभूषण आदि की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा कला, संगीत की ओर आपकी रुचि बढ़ सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से काम में आ रही रुकावटें दूर हो सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। भाग्य भाव में शुक्र के होने से आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। इसके साथ ही लंबे समय से आप जिस काम में मेहनत कर रहे हैं, तो उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा, जिससे आप कई धार्मिक यात्राओं पर भी जा सकते हैं। घर-परिवार में हो रहे किसी मांगलिक काम में हिस्सा ले सकते हैं। आप जितनी अधिक मेहनत करेंगे, तो उतना ही अधिक आपको लाभ मिल सकता है।

शनि गुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। कुछ जातकों के लिए यह समय तरक्की और नए अवसर लेकर आएगा, तो वहीं कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जानें 12 में से किन 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें शनि के नक्षत्र परिवर्तन का असर

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।