Vipreet Rajyog: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि धन के दाता शुक्र ग्रह 31 मार्च यानी कि आज मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से राहु ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति से विपरीत राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैंं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और शुक्र की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आपके पद, आय में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी। इस कारण से समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं जो शुभ रहेंगी। साथ ही इस दौरान आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। साथ ही यह समय छात्रों के लिए शुभ रहेगा। इस समय किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
राहु और शुक्र का संयोग मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको करियर में आगे बढ़ने के लिए भरपूर नए अवसर मिलेंगे, जिसका उपयोग करके आप अपने करियर में तरक्की करेंगे। वहीं जो व्यापारी वर्ग हैं, उनको इस समय नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनको इस समय कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही उनका प्रमोशन हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और राहु का संयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही सोर्स के नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं बिजनेस जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। साथ ही जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी के लाभ हो सकता है।