Shukra Chandra Yuti 2025: वैदिक पंचांग मुताबिक ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि  28 जनवरी 2025 शुक्र देव अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे। इस बीच 1 फरवरी को चंद्र देव कुंभ राशि में से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि में चंद्र देव 3 फरवरी 2025 तक स्थिति रहेंगे। ऐसे में 1 फरवरी को मीन राशि में शुक्र-चंद्र की युति बनेगी। जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों का करियर और कारोबार चमक सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए कलात्मक योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इस समय  जीवनसाथी के सहयोग से मीन राशि के जातक कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कारोबार में सकारात्मक बदलाव के योग बन रहे हैं, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ होगा। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

चंद्र और शुक्र ग्रह की युति वृश्चिक राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही अगर आपका अफेयर चल रहा है तो वह विवाह में तब्दील हो सकता है। वहीं इस दौरान छात्र किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में शांति और सामंजस्य रहेगा। आप अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताएंगे, जिससे संबंध और मजबूत होंगे।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए चंद्र और शुक्र का संयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। यह समय आपकी मेहनत और लगन को पहचाने जाने का है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025